(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पांडूका :- प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी के मुख्य आतिथ्य में चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम कुटेना पांडुका में पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ के समापन के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बंशीधर मिश्रा जी
बिलाइगढ़,देवेन्द्र परिहार जी मुंगेली,रूपेश पांडेय जी बेमेतरा,संस्कार साहू जी लोरमी,काशिपुरी कुंदन जी राजिम नूतन लाल साहू जी पांडुका, पुरषोत्तम चक्रधारी जी पांडुका ने काव्य पाठ कर खचाखच भरी भीड़ को खूब हंसाया,गुदगुदाया और समा बांधे रखा। कवि सम्मेलन का शुरुआत में कवि और पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू ने मां शारदा की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत श्री श्री 108 श्री सिया भुनेश्वरी
शरण जी महाराज जी के विशेष कृपा पात्र संत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आश्रम में मानस महायज्ञ के समापन अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित होना हर्ष की बात है।यदि भविष्य में यह कार्यक्रम और भी आयोजित किया गया तो आप सभी कवि पुनः पधारेंगे।कवि सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष तारकेश्वरी मांझी,उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,सभापति जिला पंचायत गरियाबंद मधु रात्रे,सदस्य लक्ष्मी साहू,जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू जी,अध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद भुनेश्वर साहू जी, कांगेस नेत्री ममता राठौर,ग्राम पंचायत कूटेना के सरपंच,उपसरपंच, पंच गण,राजेश साहू जी,इश्वरी साहू जी,सोहन साहू जी,हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के अध्यक्ष मुन्नलाल देवदास जी, तीजम गुरुजी,दयाराम जी सहित ग्राम पांडुका,ग्राम कुटेना,ग्राम सरकड़ा,ग्राम रजनकटा,ग्राम खट्टी,ग्राम अतरमरा,ग्राम कुरूद,ग्राम कोपरा,ग्राम पोड़,ग्राम गाड़ाडीह,सहित आसपास के ग्रामों से बहुत बड़ी तादात में नागरिक गण,महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित थे।


