(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम करने के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस अधीक्ष्क महोदय श्री भोजराम पटेल गरियाबंद ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महादेय श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री संतोष महतो , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री टी आर कंवर महोदय के नेत्तव में जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियो को रोकने व महिला संबंधी
अपराध्ो पर विशेष ध्यान रखते हुये ग्राम किरवई मे चौपाल लगाकर महिला संबंधी अपराध साइबर अपराध सड़क दुर्घटना जैसे गंभीर अपराधों के विषय में चौपाल में आए समस्त ग्रामीणों को बता कर थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकास बघेल के द्वारा जागरूक किया गया । ग्राम चौपाल में ग्राम प्रतिनिधि उपसरपंच नरेश साहू पंच कुंती पंच संतोष साहू डिगेश्वर साहू ग्राम कोटवार व गणमान्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित आये। विशेष रूप से गांव में शराब बेचने व पीने की समस्या को गंभीर समस्या बताएं।
इस कार्य में थाना प्रभारी विकास बघेल आर 228 प्रमोद यादव आर 414 प्रमोद तिर्की, महिला आर 502 सविता खरे का विशेष योगदान रहा ।


