(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / कोपरा :- प्रतियोगिता एवं अखण्ड रामायण समारोह का आयोजन त्रि दिवसीय 23 से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया है।आज कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मंचस्थ मानस मण्डली, पंचमुखी मानस परिवार आमदी धमतरी,दाई के दुलार मानस मण्डली कंहारपुरी बालोद,तुलसी के फूल बालिका मानस मण्डली धमतरी,जय माँ कर्मा महिला मानस मण्डली फरसिया नगरी,सुरुचि महिला मानस मण्डली डाण्डेसरा बालोद,रामरसिक मानस परिवार कोमा राजिम ,द्वारा भगवान राम राज्य के अयोध्या कांड पर
अरण्यकांड,सति अनुसुईया प्रसंग,केवट संवाद भूमिजा महिला मानस मंडली गुडयारी रायपुर द्वारा भाव विभोर से हर्षित प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शको राम मय कर दिया।शबरी के राम प्रसंग पर प्रकाश डाला।फरसिया से पधारी महिला व्याख्याकार जानकी बाई सोम ने अरण्यकांड के दोहा बिनती करी मुनि नाइ सिरु,कह कर जोरि बहोरि, चरण सरो रूह नाथ जनि, कबहूँ, तजै मति मोरि पर जबरदस्त प्रस्तुति करण देकर दर्शकों को गदगद कर पूरे गांव को राम मय कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने मोहनलाल साहू सरपंच, आनन्द साहू उपसरपंच, खेलुराम राम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, ।सोमनाथ साहू पूर्व सरपंच,, श्याम गिरी गोस्वामी, लक्ष्मी कांत साहू,लोकनाथ साहू,राजाराम साहू,उमेन्द् साहू,ढाल सिंह ध्रुव,लखन लाल साहू, अंश राम साहू , ओमप्रकाश साहू,बिष्णुराम साहू,गिरधारी साहू ,थनेश राम साहू समस्त ग्राम वासी,नवयुवक, व महिलाओं का भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे है।
