(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
बीती रात 2 बजे नाबालिक चोरों ने एक ज्वेलर्स के छत पर चोरी का किया प्रयास
नगर के प्रमुख तिरंगा चैराहे के पास की घटना
पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल पहुंची पी सीआर वैन
छतों पर दौड़ा कर लिया चोरो को कब्जे मे
गरियाबंद / गरियाबंद बीती रात दो नाबालिको के द्वारा मकान और दुकान के छत पर चढ़कर चोरी के प्रयास करते समय पी.सी.आर. को फोन के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मकान एवं दुकान के छत पर चढ कर भागते चोरों का पीछा कर एक चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जिसमें पुलिस वालों के पैर भी जख्मी हो गए इस घटना की जानकारी जैसे ही नगर के युवाओं के बीच पहुंची पुलिस की प्रशंसा करते हुए घटना की सूचना एस.पी. तक दी। जिस पर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन पुलिस जवानों का हौसला बढाने गरियाबंद सिटी कोतवाली पहुंच जवानों को शाल श्रीफल व नगद राशि देकर सम्मानित किया इस अवसर पर नगर के विभिन्न नागरिक व्यापारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे
बीती रात लगभग 2ः00 बजे दो नाबालिग युवक तिरंगा चैक के पास एक सराफा दुकान के बाजू से लगे हुए एक घरेलू मकान पर के छत पर चढ़कर सराफा दुकान के ऊपर चढ़ गए थे। जहां कुछ लोगों के द्वारा रात को देख लिए जाने के बाद जब उक्त घटना को पड़ोसियों को खबर की गई तो पड़ोसियों ने मिल कर पुलिस के पीसीआर वैन को खबर की जिस पर तत्काल घेराबंदी की गई और घेराबंदी करने के बाद पुलिस जवान जब छत पर चढ़कर उन चोरो तक पहुंची तो भागने लगे जिस पर पुलिस वालों ने उन्हे छतों पर ही दौड़ाना प्रारंभ किया। इस इस फेरे में एक जवान के पैर पर काफी चोट आई इसके बाद भी उस जवान ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली तथा एक अन्य चोर भाग निकला जिसके बाद उसे गरियाबंद थाना लेकर पूछताछ में उसने बताया कि तहसील कार्यालय के समक्ष उसने एक पान ठेला से ताला तोड़कर चोरी किया है और गुटखा पान निकाला है और दूसरी जगह चोरी करने यहां पहुंचे थे जिस पर वे पकड़े गए हैं। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल को मिला उन्होंने तत्काल गरियाबंद थाना पहुंच और उन सहासी जवानों को शाल श्रीफल व नगद राशि देकर सम्मानित किया।
