(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद / राजिम :- पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के प्रधान संरक्षक माननीय अमितेष शुक्ल (प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) विधायक/ विधान सभा क्षेत्र राजिम के निर्देशानुसार वरिष्ठ साहित्यकार श्री काशीपुरी कुंदन को पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसी क्रम में समिति के कार्यकारणी के गठन हेतु दिनांक 14.02.2021 (रविवार) को दोपहर 3 बजे पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजिम में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्री काशीपुरी कुंदन ने सूचित किया कि उक्त बैठक में समिति के कार्यकारणी के गठन के पश्चात् क्षेत्र में साहित्य के उन्नयन हेतु योजनाएँ बनाई जाएँगी जिसे चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
Saturday, February 13, 2021
Home
Unlabelled
पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के कार्यकारणी का गठन
पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के कार्यकारणी का गठन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
