शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त सूखा राशन वितरण किया - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, February 22, 2021

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त सूखा राशन वितरण किया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में 22 फरवरी सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 1जनवरी से 28 फरवरी तक कुल 46 दिन का उच्च गुणवत्ता युक्त सूखा राशन शाला में दर्ज 127 बच्चों के पालको को चाँवल,दाल,तेल ,सोयाबीन बड़ी,अचार, नमक का शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में पैकेट बनाकर सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहन लाल साहू,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढालसिंह ध्रुव,उपसरपंच आनंदराम साहू,मालती साहू एवं सदस्यों की उपस्थिति में

पालको को वितरण किया गया।वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण विद्यालय बन्द होने के बाद भी शासन द्वारा गरम भोजन के स्थान पर खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में 6 वां बार वितरण करने पर पालको में हर्ष व्याप्त है।सभी पालको को ग्राम के रंगमंच एवं सामुदायिक भवनों में संचालित मोहल्ला क्लास में बच्चों को नियमित पढ़ाई हेतु भेजने जानकारी प्रदान किया गया साथ ही इतना तो मेरे बच्चे कर सकते है 100 दिन की कार्ययोजना एवं प्रति माह के अंत आंकलन एवं प्रथम संस्था के द्वारा संचालित सरसल प्रशिक्षण के द्वारा भी बेसलाइन, मीड लाइन,इंडलाइन मूल्यांकन 26 फरवरी तक पूर्ण करने ऑनलाइन करने के सम्बंध में जानकारी दिया गया। सूखा राशन वितरण कार्यक्रम में प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद घटारानी महिला स्व समूह के गोदावरी बाई, साहू,बिसाहिन बाई साहू ,भगवती साहू शाला समिति सदस्य मालतीध्रुव,वेदलता गोस्वामी,रूपेश्वर साहू, लेखराम साहू,एमनलाल साहू,बिसौहा साहू,यमन साहू,पूजा साहू,मालती ध्रुव,वेदलता गोस्वामी, मालती साहू,यशोदा साहू का योगदान रहा।