भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, युवा मोर्चा को मजबूत बनाने पहली प्राथमिकता- श्री कश्यप - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, February 14, 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, युवा मोर्चा को मजबूत बनाने पहली प्राथमिकता- श्री कश्यप

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

शीर्ष नेता एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बनाई जाएगी कार्य योजना।                                                                

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर मंडल युवा मोर्चा ने किया आत्मीय स्वागत।

गरियाबंद / भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को मजबूत बनाने सहित कार्य योजनाएं बनाई जाएगी। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ दायित्व सौंपी है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। राज्य की  कांग्रेस की सरकार से जनता परेशान हो गई है, इस सरकार के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा। उक्त बातें


भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप ने अपने गरियाबंद आगमन पर मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कही है।  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा विश्व की सबसे पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना है। भाजपा की रीति-नीति और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवाओं को मिलकर करना है। कहा कि भाजपा  ने मुझे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, जिसे पूरी पार्टी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। युवा मोर्चा के कार्यों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता एवं वरिष्ठजनों के कुशल मार्गदर्शन में रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि एक साथ संगठित होकर पार्टी के प्रति निष्ठाभाव से कार्य करें। श्री कश्यप ने कहा कि पहली प्राथमिकता युवा मोर्चा को मजबूत बनाने की रहेगी।   

भाजयुमो गरियाबंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप का प्रथम नगर आगमन पर मंडल युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पुष्पगुच्छ के साथ जोशीला स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आनंद ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव, प्रतीक तिवारी, तोरण सागर, वंश गोपाल सिन्हा, सेवक निषाद, दीपक तिवारी, मनीष यादव, परमेश्वर सेन, निक्कू ढारगावे, राकेश शुक्ला सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।