एक ही परिवार के 03 सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, March 30, 2021

एक ही परिवार के 03 सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :-  फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से है, जहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर का सेवन किया है, मां पिता और बेटे ने जहर का सेवन किया था, जिसमे मां और पिता की मौके पर मौत हो गयी वहिं उनके बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।  मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहाँ के बेहरापाल गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों द्वारा जहरखुरानी की घटना सामने आई है, मामले में पति-पत्नी की मौत हो गयी है, वही बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है।   फिंगेश्वर थाना प्रभारी श्री भूषण चंद्राकर से

मिली जानकारी के मुताबिक बेहरापाल निवासी दुर्गेश साहू उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र ने जहर खा लिया है, लोगो को इसकी जानकारी उस समय लगी जब आज सुबह बगल में रहने वाले उसके भाई ने बोर चालू करने के लिए उसके घर जाकर आवाज लगाई, मगर कोई प्रतिक्रिया नही मिली, उसके बाद मृतक के भाई ने छत से घर के अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। इस पूरे मामले में फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर जी का कहना है, कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है, और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो मौजूद है, और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ।