(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसके लिए बकायदा जिले के सभी सीएचसी केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है, जो लोगो को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने राजिम मंडल के कोपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण कार्य में लोगों का सहयोग व जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री कमलेश साहू , राजिम मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश ठाकुर , रूप नारायण साहू मेन सिंह साहू , युवा मोर्चा महामंत्री संजय साहू , लुलन साहू शामिल हुए
