पैरी गंगा कालेज में 3 साल से लंबित छात्रवृत्ति दिलाने अभाविप ने झोंकी ताकत - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, March 2, 2021

पैरी गंगा कालेज में 3 साल से लंबित छात्रवृत्ति दिलाने अभाविप ने झोंकी ताकत

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

जिला मुख्यालय ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के उच्च शिक्षा विभाग का पुतला फूंका

गरियाबंद  /  मैनपुर  के पैरी गंगा महाविद्यालय के 90 विद्यार्थियों की 3 साल से लंबित छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में 28 फ़रवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कालेज प्रबंधन और

शासन प्रशासन को उनके सुस्त रवैये के लिए आड़े हाथों लेते हुए अभाविप के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं सुस्त प्रशासन और कालेज प्रबंधन को जगाने के लिए उनके द्वारा धरना स्थल में सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया और रैली निकाल कर तिरंगा चौक में कालेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और अभाविप के पदाधिकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुईं। 
इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक वेद प्रकाश साहू ने कहा कि अगर जल्द से जल्द मैनपुर के निजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती तो विद्यार्थी परिषद महासमुंद विभाग के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ उच्च शिक्षा विभाग का घेराव करेगा। जिला संयोजक अनंत सोनी ने कहा कि शासन प्रशासन के सुस्त रवैये का खामियाज़ा गरीब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। अभाविप विद्यार्थियों के हित के साथ ऐसा अन्याय नहीं होने देगी। नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन ने कहा की विद्यार्थी परिषद वर्षों से छात्रों के हित में संघर्ष करते आ रहा है, तीन दिवसीय प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर महासमुंद के विभाग संगठन मंत्री चंद राम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिन्हा, कला मंच के प्रांत प्रमुख जय शर्मा, राजिम नगर मंत्री डिकास देवांगन, पलक सहारे, रोमी सिन्हा, चांदनी त्रिपाठी, विजय राजपुत, जय कुटारे, शिवांक त्रिपाठी, राहुल वर्मा, सुषमा यादव, सागर सिन्हा, तुषार, मानव निर्मलकर, खूबचंद, तनु, दिलासा, राजा साहू, गौरव घाटगे, गौतम शर्मा, करण सोनकर, आयुष तिवारी, करण धीवर, कुंदन सोनकर, अमन कश्यप, यश कहार, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।