भ्रष्ट रोजगार सहायक को हटाने लामबंद हुए ग्रामीणो ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, March 12, 2021

भ्रष्ट रोजगार सहायक को हटाने लामबंद हुए ग्रामीणो ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

21 मार्च तक नही हटाने पर भुख हड़ताल की चेतावनी
गरियाबंद  / ग्राम पंचायत हरदी के भ्रष्ट रोजगार सहायक शंकर लाल ध्रुव को हटाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत हरदी के ग्रामीण लामबंद हो गए है। शुक्रवार को ग्रामीणो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर 21 मार्च तक रोजगार सहायक को हटाने का अल्टीमेटम दिया है, 21 मार्च तक नही हटाए जाने पर ग्रामीणो ने उग्र आंदोलन और भुख हड़ताल की चेतावनी दी है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत हरदी में पदस्थ रोजगार सहायक शंकर लाल ध्रुव को हटाने को लेकर लगातार ग्रामीण मांग कर रहे है। ग्रामीणो द्वारा रोजगार सहायक के विरूध्द मनरेगा में फर्जी मस्टरोल तैयार कर अपने परिजनो को लाभ दिलाने की शिकायत की गई थी, जनपद पंचायत गरियाबंद द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई, जांच में खुलासा हुआ कि रोजगार सहायक द्वारा अपने पुत्र हरीश बंजारे, गीतेश्वर बंजारे और पुत्रवधु श्रीमति कुंतीबाई बंजारे सहित गांव के कुछ अन्य लोगो के नाम से फर्जी मस्टरोल तैयार कर मनरेगा की राशि का बंटरबाट किया गया, इसके बाद भी उसके विरूध्द किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। 
ग्रामीणो ने बताया कि जांच में रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा के अलग अलग कार्यो में फर्जी मस्टरोल बनाकर अपने परिजनो के नाम से लगभग 13114 रूपए की राशि निकाल ली गई, इसके अलावा कई ग्रामीणो के फर्जी नाम जोड़कर भी रोजगार सहायक ने सरकारी राशि का बंटरबाट किया है। 15 जुलाई 2020 में जनपद पंचायत की टीम ने इसकी जांच कर पुष्टि की परंतु दोषी पाए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। जिला पंचायत सीईओ से भी जनपद पंचायत ने पत्राचार किया परंतु रोजगार सहायक के विरूध्द कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणो ने कहा कि जिला प्रशासन को आज अंतिम चेतावनी दी गई है, यदि इसके बाद भी रोजगार सहायक को नही हटाया गया तो पूरे ग्रामीण 21 मार्च से उग्र आंदोलन और भुख हड़ताल करेंगे। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रमुख शेषनारायण गजभिए, ग्राम पटेल शंकरलाल पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष बुधराम साहू, उपसरपंच ग्वाल यादव, पंच संतोष कुमार, डायमंड साहू, निरंजन ठाकुर, भगवती यादव, पुष्पा सेन, केशरी ठाकुर, हीराबाई साहू, पुर्णिमा मारकण्डेय, ग्या बाई ध्रुव, हेमलता ध्रुव, रूपसिंग ठाकुर, अवधराम साहू, लेखराम साहू, ढेलऊ राम साहू, केशव यादव, पुरानिक साहू, बिसेलाल साहू सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजुद थे। 
बाक्स में - कुछ ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक बिते 5-6 वर्षो से पंचायत में पदस्थ है, उसके विरूध्द कई बार शिकायत की गई परंतु गोकुल ग्राम योजना में जिला पंचायत में पदस्थ एक अधिकारी के साथ भ्रष्ट्राचार में उनकी संलिप्ता के चलते उक्त अधिकारी का रोजगार सहायक को संरक्षण प्राप्त है। शिकायत के बाद भी उसे हटाया नही जा रहा है। जिसके चलते रोजगार सहायक बिना किसी डर के अपना मनमानी करता है।