होली पुर्व यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूकता अभियान - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, March 28, 2021

होली पुर्व यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूकता अभियान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  28.03.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर,श्री संतोष महतो के निर्देशन में यातायात प्रभारी श्री उमेश कुमार राय द्वारा नगर गरियाबंद में सड़क दुर्घटना कों दृष्टिगत रखते हुये अनियंत्रित वाहन चालन,तीन सवारी वाहन चालन,बिना हेलमेट वाहन चालन,बिना सीटबेल्ट के वाहन चालन,वाहन चालन के दौरान मोबाईल का प्रयोग,अमानक साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन

चालको को अधिक से अधिक सावधानी बरतने तथा दुसरो का जीवन की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए वाहन चालन हेतु समझाईस दिया गया तथा होली त्यौहार पुर्व कोरोरा वायरस के संक्रमण को देखते हुये घर पर ही सुरक्षित व भीड़-भाड़ न करने व भीड़-भाड़ जगह न जाने हेतु अपील किया गया । यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही भी किया गया जिसमे तीन सवारी वाहन चालन के 02 प्रकरण, वाहन चालन के दौरान मोबाईल का प्रयोग के 04 प्रकरण, घातक परिस्थियों मे वाहन आम रोड़ मे खड़ी करने का 01 प्रकरण,बिना सीट बेल्ट वाहन चालन के 01 प्रकरण,बिना हेलमेट वाहन चालन के 01 प्रकरण,शोर व वायु प्रदुषण के मानको का उल्लघंन के 03 प्रकरण दर्ज कर कुल 12 प्रकरण पर 3,200 समन शुल्क लिया गया व साथ ही यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। इस अभियान में यातायात से सउनि. देवेन्द्र वर्मा, प्र.आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. नीरज सोनी, राजेश अनंत,संजय टण्डन,हरीश सिन्हा एवं नरेश वैष्णव उपस्थित रहे।