गरियाबंद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो पुतले जलाए - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, March 17, 2021

गरियाबंद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो पुतले जलाए

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 
गरियाबंद / भाजपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा मंडल ने बुधवार को तिरंगा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृहग्राम विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में पिछले दिनों अनुसूचित परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो पुतले जलाए विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने
नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। 
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में निरंकुश हो गई है। आमजनता को न्याय नहीं मिल रहा है, लगातार लोग पीड़ित व प्रताड़ित हो रहे हैं। इस सरकार के खिलाफ भाजपा निरंतर सड़क की लड़ाई लडेगी। क्योंकि गांव, गरीब, किसान कांग्रेस सरकार से परेशान है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की घटना में न्याय नहीं मिलने को लेकर पुतला दहन के बाद 21 मार्च को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। 
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, बलदेवसिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, मिलेश्वरी साहू, राधेश्याम सोनवानी, धनंजय नेताम, पारस ठाकुर, दीनदयाल सिन्हा, हेमंत तिरपुडे, राधा कश्यप़, रेणुका साहू, बिंदू सिन्हा, गुलेश्वरी ठाकुर, ताकेश्वरी साहू, सुनीता झारिया, पुनीता साहू, सीमा जांगड़े, सरला उइके, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिये, परमेश्वरी वर्मा, राधा कुटारे, अनिता रंगारी, सारिका उइके, युगल समदरिया, तोरण सागर, वंशगोपाल सिन्हा, प्रतीक तिवारी, आनंद ठाकुर, सेवक निषाद, नोखे यादव, मनीष यादव, नागेन्द्र देवांगन, संजू साहू, दादू सिन्हा, शिवांग त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, प्रकाश यादव, हिरेन्द्र साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।