लाईवलीहुड काॅलेज में रूचि की अभिव्यक्ति आंमत्रित - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, March 24, 2021

लाईवलीहुड काॅलेज में रूचि की अभिव्यक्ति आंमत्रित

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद     

गरियाबंद  / 24 मार्च 2021/ जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज सोसायटी गरियाबंद अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु 13 सेक्टर (1) आई - टी.एस (2) इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर (3) मोटर वाहन (4) पाइपलाइन निर्माण (5) निर्माण (6) स्वास्थ्य देखभाल (7) अपेरल मेड यू पी एस और होम फर्नीसिग (8) रिटेल (9) ब्यूटी एन्ड वेलनेस (10) केपिटल गुड्स (11) फर्नीचर एन्ड फिटिंग्स (12) मैनेजमेन्ट एन्ड इन्टरपेनर्सिप एन्ड प्रोफेशनल (13) फूड प्रोसेसिंग में ट्रेनिंग पार्टनर नियुक्त करने हेतु रूचि की अभिव्यक्ति  आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी सह संचालक श्री चंन्द्रकाॅत वर्मा ने बताया कि जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज सोसायटी गरियाबंद में प्रशिक्षण संचालन के लिए टेªनिंग पार्टनर के चयन हेतु  ष्रूचि की अभिव्यक्ति 15 अपे्रल सायं 5.00 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट गरियाबंद डाट जीओवी डाट इन या राज्य कार्यालय के साईट एसपीएलसीएस डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।