शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों का एक दिवसीय बैठक कार्यशाला प्रशिक्षण - भेण्ड्री (संकुल केन्द्र लोहर्सी ) - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, March 6, 2021

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों का एक दिवसीय बैठक कार्यशाला प्रशिक्षण - भेण्ड्री (संकुल केन्द्र लोहर्सी )

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :-  06मार्च को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी(लोहरसी) के सयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक शाला के स्मार्ट क्लास रूम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों का एक दिवसीय बैठक सह कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 13 मार्च 20 से विद्यालय बन्द है, ऐसे विषम परिस्थिति में शासन द्वारा चलाये जा रहे पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के द्वारा मोहल्ला क्लास पढ़ाई तुंहर पारा के माध्यम से बच्चों के पढ़ाई के सम्बंध में जानकारी प्रदान कर  पालको हेतु शासन से प्राप्त पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही नवीन

शिक्षा सत्र 2021-2022 के तैयारी हेतु शाला प्रबंधन समिति सदस्यों  को ,शाला प्रबंधन समिति का नियमित एवं विशेष त्रैमासिक मासिक बैठक,6-14आयु समूह के बच्चों का शत प्रतिशत दर्ज,ठहराव ,उपस्थिति, लैंगिक समानता, समावेशी शिक्षा,मूलभूत सुविधा, शाला त्यागी बच्चों का चिन्हाकन, समिति सदस्यों द्वारा  नियमित निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन, शैक्षिक गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रिंट रिच दीवाल,पेयजल, शौचालय, शिक्षकों का नियमित उपस्थिति, कोविड(19)संक्रमण, बचाव सुरक्षा उपायों पर चर्चा एवं प्रचार प्रसार,विद्यालय के लिये कार्ययोजना बनाना एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा प्रति माह बच्चों व शिक्षकों के लिये प्रकाशित चर्चा पत्र माह फरवरी बिंदुओं बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, प्रिंट रिच गांव/वार्ड तैयार करना,प्रिंट रिच गांव के माध्यम से सीखने के लक्ष्य, घर परिवार मे चर्चा के बिंदु,कहानी सुनाएं, भाषा की बुनियाद वर्णमाला चार्ट,वाक्य,शब्द दीवार,स्थलों का नाम आज की ताजा खबर,स्थानीय खबर,स्थानीय ग्रिड,गणित सीखे,साक्षरता से जुड़े कुछ मुद्दे विविध सामग्री जीवन जीने का अधिकार, सरंक्षण,विकास, सहभागिता का अधिकार आदि विषयों पर सारगर्भित एवं विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उपस्थित महिला सदस्यों को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के संम्बंध में जानकारी प्रदान कर शाला भर्ती योग्य बच्चों के लिये घर पर वातावरण निर्माण कर वर्णमाला, गिनती,आदि का प्रारम्भिक ज्ञान कराने आहवान किया। प्रशिक्षण में सरपंच मोहनलाल साहू,उपसरपंच आनंद राम साहू,प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष द्वय, ढालसिंह ध्रुव,गिरधारी साहू,उपाध्यक्ष मालती साहू,वेदलता गोस्वामी,ताराबाई साहू,कविता साहू,देवकी यादव,गोदावरी साहू,टोमेश्वरी साहू,मालती साहू,लता साहू,टेमिन साहू,श्यामगिरी गोस्वामी, ओमप्रकाश साहू,थनेश साहू, टिकेश्वर साहू,डोमार सिंह ध्रुव प्रधानपाठक द्वय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला चन्द्रभूषण साहू,भागचंद चतुर्वेदी,शिक्षक गण भागीरथी साहू,चंदनसिंह ठाकुर,ईश्वरी साहू,लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद, निखिलेश साहू,रूपेश्वर साहू ,हेमसिंह साहू आदि उपस्थित रहे।