(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पण्डुका :- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर व श्री संतोष महतो के मार्गदर्श पर दिनांक 09.03.2021 को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा पर आधारित ‘‘अभिव्यक्ति’’महिला जागरूकता
कार्यक्रम एवं जन चैपाल ग्राम आसरा में थाना पाण्डुका स्टाफ सउनि सतउ राम नेताम, आरक्षक चमन कुर्रे, मोहित ध्रुव, किशन पटेल, भानु रात्रे, टार्जन साहू व श्रीमती ध्यानबती कंवर ग्राम पंचायत आसरा सरपंच, युवराज सिन्हा सचिव, पंच, ग्राम पटेल व महिला कमाण्डो अध्यक्ष श्रीमती मेनका ध्रुव एवं ग्रामीणो की उपस्थित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणो को महिला/छात्रो के लिए साइबर सुरक्षा संबंधि उपाय, आनलाईन खतरे से बचाव के तरीके, पाॅक्सो कानून(अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी), महिला संबंधि अपराध के संबंध में विस्तारपुर्वक जानकारी दी गई एवं जन चैपाल में ग्रामीणों द्वारा लोव वोल्टेज होने से गांव में पानी की समस्या व पेट्रोलिंग की मांग किये है।

