छुरा में बठेना हत्याकांड को लेकर भाजपा का जंगी प्रदर्शन - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, March 20, 2021

छुरा में बठेना हत्याकांड को लेकर भाजपा का जंगी प्रदर्शन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 21 मार्च को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन छुरा में आयोजित की गई है। नगर पंचायत के सामने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृहग्राम विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन रखा गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।