(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
चेम्बर चुनाव को व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियो ने व्यापारियो से मांगा समर्थन
20 को मतदान, गरियाबंद से 69 व्यापारी करेंगे मतदान
गरियाबंद / हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के व्यापार को सुरक्षित करना और इसे आगे बढ़ाना है। हम गढ़बो नवा चेम्बर के थीम पर काम करेंगे। छोटे बड़े सभी व्यापारियो के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर आॅनलाइन अपना चेम्बर बाजार एप की शुरूआत करेंगे। इस एप की सहायता से छत्तीसगढ़ के व्यापारी भी अपना सामान आनलाइन बेच सकेंगे। इससे बाहरी आनलाइन मार्केट वालो का किनारा होगा और स्थानीय व्यापार को लाभ मिलेगा। उक्त बाते मंगलवार को व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने स्थानीय व्यापारियो से चुनावी चर्चा के दौरान कही। उन्होने बताया कि अपना चेम्बर बाजार एप व्यापारियो के हित में अब तक का सबसे नया कदम होगा इसमें अन्य एप की तरह सभी प्रकार की कैश सब्सिडी जैसी सुविधाए भी मिलेगी।
ज्ञात हो कि श्री अग्रवाल यहां चेम्बर चुनाव के लिए एकता पैनल के पक्ष में व्यापारियो से समर्थन मांगने के लिए पहुचे हुए थे। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रत्याशी भी मौजुद थे। इसके पूर्व गरियाबंद पहुचते ही नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में व्यापारियो ने तिरंगा चैक में उनका जोशीला स्वागत किया। एक नीजी हाॅटल में व्यापारियो को चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल आगे कहा कि व्यापारी एकता पैनल ने हमेशा व्यापारियो के हित, संरक्षण और सुविधा के लिए काम किया है। व्यापारियो के हर सुख दुख में तत्परता से खड़ा रहा है। आगे भी हम व्यापारियो के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे जिसमें ना केवल व्यापार संबंधी बल्कि चिकित्सा, बैंक, परिवहन सहित अन्य सभी समस्याओ का भी निराकरण करेंगे। इस दौरान उन्होने व्यापारियो से अपील करते हुए कहा कि वे 20 वर्षा से एकता पैनल से जुड़े है, स्वयं व्यापारी परिवार से है, व्यापारी की समस्याओ को बारिकी से समझते है। यदि उन्हे समर्थन मिलता है तो वे पूरी क्षमता के साथ व्यापारियो के हित के लिए काम करेंगे। इस दौरान उन्होने अपने साथ आए महामंत्री प्रत्याशी महामंत्री प्रत्याशी राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी जगन्नाथ साहू, मंत्री पद के प्रत्याशी विनय पांडेय तथा कोषाध्यक्ष प्रत्याशी निकेश बरड़िया को भी जिताने की अपील की।
इसके पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा कि योगेश अग्रवाल हमेशा लोगों के सुख दुख में उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहते है, वे जिस संस्था में रहें उस संस्था को हमेशा अपना परिवार मानकर चलते है, उसे आगे बढ़ाने हर सम्भव प्रयास करते हैं, यही कारण है कि पूरे प्रदेश उनकी एक अलग छबी हैं। उन्होने कहा कि सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी योगेश अग्रवाल को मैं बीते 15 सालो से जानता हॅू, काम के प्रति उनका जुझारूपन, लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना को करीब से देखा हूँ, मुझे पूरा विश्वास है कि वे चेंबर अध्यक्ष का चुनाव जीतेंगे तो अपनी पूरी क्षमता के साथ व्यापारियों के हित मे काम करेंगे, उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता लाभ चेंबर को मिलेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेम्बर के जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश भाई ठक्कर, जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय दासवानी, वरिष्ठ व्यापारी लीलाराम सिन्हा, अलाराख मेमन, रिजवान मेमन, नंदरेश गुप्ता, कन्हैया रोहरा, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, आमिन मेमन, पंकज सिन्हा, शाबिर मेमन, मनीष पारख, ललित पारख, आसिफ मेमन, रिखी साहू, हुसैन मेमन, फिरोज वारसी, साजिद मेमन, सेवा गुप्ता, युसुफ मेमन, अफताब मेमन, सुहैल मेमन, जलाराम ठक्कर, मनोज गुप्ता, कुलदीप खरे, रिक्की गुप्ता, विकास साहू, फैजान मेमन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजुद थे।