भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल के कोपरा शक्ति केन्द्र में 41वॉ स्थापना दिवस मनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, April 6, 2021

भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल के कोपरा शक्ति केन्द्र में 41वॉ स्थापना दिवस मनाया गया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल के कार्यकर्ता व विभिन्न मोर्चों के द्वारा मंगलवार को भाजपा का 41 वाँ स्थापना दिवस मनाया।कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूजा अर्चना कर स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस

पर विशेष भारतीय जनसंघ के नाम से जाना जाता था।6 अप्रैल 1980 को स्व अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,भैरोंसिंह शेखावत समेत अनेक प्रमुख नेताओं ने भाजपा का गठन किया। तब से इस दिन स्थापना दिवस मनाया जाता है।भारतीय जनता पार्टी आज एक बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभर कर सामने हैं।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष कमलेश
साहू,मंडल महामंत्री चंदन साहू,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति अशोक गायकवाड़, खिलेश्वर गोस्वामी, युवामोर्चा महामंत्री संजय साहू,चैत राम घोघरे, जीवन यादव आदि मौजूद थे।