(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ /भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा से दो बार सांसद रहे श्री चंदूलाल साहू को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, कुल 7 नेताओं को अन्य पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है । वही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह की माहौल देखी जा रही है।

