कपसीडीह के युवाओं ने पूरे गाँव को किया सेनेटाइज - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

कपसीडीह के युवाओं ने पूरे गाँव को किया सेनेटाइज

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :-कोपरा। क्षेत्र व आसपास के गाँव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राम कपसीडीह के युवाओं ने पूरे गाँव को सेनेटाइज करने का ठाना और पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेकर पूरे गाँव को स्प्रे कर सेनेटाइज किया गया।हालांकि अभी गाँव मे कोरोना संक्रमण काबू में है यहाँ सिर्फ एक ही घर से तीन संक्रमित मिले है जिनका उपचार किया जा रहा है।संक्रमण न फैले इसके लिए ग्राम के युवाओं द्वारा मोहल्ले को सुरक्षित किया गया है।साथ ही लोगों को जागृत करने का भी काम किया जा रहा है इस कार्य में ग्राम के शिवा यादव,ताम्रध्वज साहू,उत्तम ठाकुर,मदन मोहन,होमन यादव,पुरुषोत्तम तारक,गैंद राम साहू एवं पंचायत प्रतिनिधियों का  विशेष सहयोग रहा।यह जानकारी देते हुए ग्राम युवा कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की।