सुखराम फरस के पार्थिव शरीर पहुंचते ही पुष्प वर्षा से अभिनंदन - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, April 5, 2021

सुखराम फरस के पार्थिव शरीर पहुंचते ही पुष्प वर्षा से अभिनंदन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन के नेतृत्व में नगरवासियों ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि 

गरियाबंद  / बीजापुर नक्सली हमले में शहीद गरियाबंद जिले के वीर जवान सुख सिंह परस का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 3:30 बजे गरियाबंद पहुंचा। इस अवसर पर नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू भी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इसके पूर्व गरियाबंद जिले के वीर सपूत सुख राम के पार्थिव शरीर के आगमन को लेकर नम आँखों के साथ नगरवासी सड़क के दोनों ओर इकठ्ठा हो गए थे। सबकी नजर राजिम की ओर से आने वाले जवान के पार्थिव शरीर के इंजतार में सड़क को निहार रही थी, सड़क पर फुल बिछा दिए गए थे, तय समय के मुताबिक करीब 3:30 बजे जैसे ही सुख सिंह परस के पार्थिव शरीर लेकर पुलिस का काफिला तिरंगा चौक पहुंचा, काफिले के पहुंचते ही सुखराम फरस अमर रहे, भारत माता की जय के जयकारों के साथ पूरा नगर गूंज उठा। दोनों ओर से लोगों ने काफिले पर पुष्प वर्षा शुरू कर दी। करीब
10 मिनट तक काफिला नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक में रुका रहा इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पण कर सुखराम फरस के शहादत को नमन किया, इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कुछ समय के लिए पूरा माहौल मार्मिक हो गया, लोगों को आंखें नम रही l श्रद्धांजलि अर्पण करने के साथ ही लोगों ने अपनी ओर दुःख भी व्यक्त किया। साथ ही शहिद सुखराम के पराक्रम को भी नमन किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि नक्सलियों के कायराना हमले में हमने गरियाबंद जिले के एक वीर सपूत को खो दिया, उनके बलिदान को हम सब नमन करते हैं, आखिरी साँस तक सुख सिंह ने नक्सलियों से लोहा लिया, बहादुरी के साथ उनका सामना किया और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनके इस वीरता और पराक्रम को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बलिदान से ना केवल वह अमर हो गए बल्कि गरियाबंद को भी गौरवान्वित किया है। 
इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सीएमओ सुश्री संध्या वर्मा, सभापति आसिफ़ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, श्री मति पद्मा यादव, श्रीमति गुलेश्वरी ठाकुर, नीतू देवदास, पार्षद प्रतिभा पटेल, विमला साहू, ज्योति सहनी, एल्डरमैन रमेश मेश्राम, हरीश भाई ठक्कर, हरमेश चावड़ा, लता यादव, सविता गिरी गोस्वामी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीन यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल चंद्राकर, रिजवान मेमन, वीरू यादव, ओम राठौर, सरला उइके, सीमा जांगडे,
बिंदु सिन्हा, शिव सिन्हा, दिलीप सिन्हा, तुलसी कश्यप, संजीव साहू, व्यापारी प्रकाश चंद्र रोहरा, अजय दासवानी, रोशन देवांगन, प्रकाश सरवैया, आशिष ठक्कर, नोखे यादव, संजू साहू, पालिका इंजी अश्वनी वर्मा, लेखापाल पुरुषोत्तम चंद्राकर, सहायक निरीक्षक मंजुला मिश्रा, भूपेंद्र कश्यप, आकाश तिवारी, सपना मिश्रा, पुष्पक, सभी स्वच्छता दीदी सहित सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।