थाना स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को हिदायत समझाइश दिया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, April 13, 2021

थाना स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को हिदायत समझाइश दिया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के निर्देशन में और श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय रुपेश डांडे के नेतृत्व में वर्तमान समय में परिलक्षित कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 के रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में जारी गाइडलाइन अनुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी

गरियाबंद द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अधीन आदेश पारित किया गया है कोविड-19 प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए गरियाबंद जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 13.4. 2021 प्रातः 6:00 बजे से दिनांक 23.4.2021 प्रातः 6:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिस के पालन में थाना राजिम नगर वासियों को कोरोना गाइडलाइन के पालन हेतु श्रीमान अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय राजस्व
श्री गंगाधर वाहिले तहसीलदार श्री आरके साहू नगर पंचायत सेनेटरी उपनिरीक्षक श्री ठाकुर थाना प्रभारी महोदय विकास बघेल एवं थाना स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर स्थानीय लोगों को हिदायत समझाइश दिया गया तथा घर पर रहने अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने फेस मास्क का उपयोग करने समय-समय पर हाथ को सेनीटाइज करते रहने के लिए जागरूक किया गया