(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- कोपरा। आधुनिकता के इस चकाचौंध ने लगभग सभी के जीवन पद्धति और संस्कृति को प्रभावित किया है लेकिन गरियाबंद जिला के छोटे से गाँव कपसीडीह ( कोपरा )मे रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पुराने दिनों की याद दिला दी।दरअसल ग्राम कपसीडीह के युवा डगेश्वर साहू पिता ध्रुवकुमार साहू का बारात आज ग्राम देवरी के टोमेश्वरी पिता ईश्वर साहू के घर के लिए रवाना हुआ
लेकिन खास बात यह रही कि बारात किसी लक्ज़री गाड़ी में नही बल्कि बैल-गाड़ी में पूरे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निकला।बैलगाड़ी की सजावट इस तरह से की गई कि लोग एकटक होकर देखते रह गए।ग्राम के युवा कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार का पहल निश्चित रूप से स्वागत योग्य व सराहनीय है।यदि लोग इसे अपनाये तो एक ओर जहाँ हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है वहीं दूसरी ओर खर्चीला विवाह से भी मुक्ति मिल सकता है।
