(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / गरियाबंद जिले के कोविड सेंटर में खराब और बासी भोजन देने के मामले को लेकर आज एक बार फिर वहाँ भर्ती कोविड मरीजों ने हंगामा किया और कुछ वीडियो खाने के सोशल मीडिया में शेयर किया है, बता दें कल भी कोविड सेंटर में खराब और बासी खाना दिए जाने को लेकर मरीजों ने हंगामा किया था ।जिसके बाद जिले के कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोविड सेंटर में अच्छा और
गुडवत्ता युक्त भोजन मिले जिसके लिए नोडल अधिकारी जिला खाद्य एवं औसधीय अधिकारी तरुण बिरला को नियुक्त किया था, साथ ही कलेक्टर ने ये निर्देश दिए थे, कि स्वक्छ साफ और गुडवत्ता युक्त खाना मरीजों को मिले और भोजन सम्बंधी पूरी जानकारी उन्हें फ़ोटो खिंच कर दी जाए बावजूद इसके अगले ही दिन फिर खाने को लेकर कोविड मरीजों का ये हंगामा कहीं न कहीं बड़ी लापरवाही को जन्म देता हैउधर कोविड सेंटर में हंगामा करने वाले मरीजो का आरोप है कि उन्हें बासी खाना परोसा जा रहा है, मरीजो ने खाने का आज फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमे उन्होंने प्लेटो में रखे भोजन की क्वालिटी और उसके बासी होने का सबूत पेश किया है।
