(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
कल वीसी में नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने सीएम बघेल से की थी इसकी मांगगरियाबंद / जिले के सभी नगर निकाय और जनपद पंचायत के कार्यालयों में जल्द ही होम आइसोलेट कोरोना पाॅजीटीव मरीजो के लिए पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नगर निकायो व जनपद पंचायत कार्यालयो में पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए है। गरियाबंद जिले में भी इसके आदेश पहुॅच चुके है।ज्ञात हो कि रविवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग में चर्चा के दौरान गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने मुख्यमंत्री बघेल से होम आइसोलेट किए गए कोरोना पाजीटीव मरीजो की समस्या से अवगत कराते हुए नगर पालिका व जनपद पंचायत कार्यालय में पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव रखा था इसके साथ ही गरियाबंद जिले व नगर पालिका कार्यालय के लिए उन्हे पल्स आक्सीमीटर प्रदान करने की मांग भी की थी। वही इस सुझाव की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलो के नगर निकाय और जनपद पंचायत कार्यालय में पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होने तत्काल इसके निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भी दिए थे। अब सोमवार को मुख्यमंत्री बघेल ने इसके विधिवत प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए है।
इधर आदेश जारी होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध कराने के सुझाव को तत्काल स्वीकार करने व इस पर कार्यवाही करने को लेकर नगरवासियो और प्रदेशवासियो की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। नपा अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना पाजीटीव होम आइसोलेट किए गए मरीजो को इसका लाभ मिलेगा हैं, पल्स आक्सीमीटर के लिए उन्हे बाहर भटकना नही पड़ेगा। पालिका कार्यालय से वे निश्चित समय के लिए आक्सीमीटर ले सकंेगे। समयावधि के बाद उसे पुनः पालिका कार्यालय में जमा करना होगा। जानकारी के मुताबिक जिले के जिले के पांच जनपद पंचायत गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर व देवभोग एवं चार निकाय नगर पालिका गरियाबंद व नगर पंचायत छुरा, राजिम और फिंगेश्वर में पल्स आक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
