(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद। जिले में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गयी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने एक आदेश जारी कर 26 अप्रैल को समाप्त हो रहे लॉकडाउन की सीमा 05 मई सुबह 06 बजे तक बढ़ा दी है। जिले में लॉकडाउन को लगातार तीसरी बार बढ़ाया गया है। कोरोना महामारी संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।




