18 प्लस का टीकाकरण अभियान शुरू, नपा अध्यक्ष ने टीका केन्द्र का निरीक्षण कर दी हितग्राहियो को बधाई - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, May 8, 2021

18 प्लस का टीकाकरण अभियान शुरू, नपा अध्यक्ष ने टीका केन्द्र का निरीक्षण कर दी हितग्राहियो को बधाई

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  हाईकोर्ट के दखल के बाद शनिवार से 18 प्लस के सभी वर्ग के व्यक्तियों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। उत्साह के युवा वर्ग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्र पहुंच रहे है।जिला अस्पताल गरियाबंद में भी दोपहर 12:00 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्री मेमन ने अस्पताल में आए सभी लोगों को टीका लगवाने की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने परिजनों और परिचितो को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि

कोरोना महामारी के विरुद्ध टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा विकल्प है। वैक्सीन का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, लोगों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं हैं। इसमें संशय हो तो आप चिकित्सीय सलाह भी ले सकते है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने सभी नगरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने 18 वर्ष से 44 वर्ष से आयु वर्ग के लोगो के लिए टीकाकरण की शुरूआत की है, आप सभी कोरोना के विरूद्ध जंग में अनिवार्य रूप से टीका लगाए और टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने राज्य सरकार को बिना भेदभाव के 18 प्लस के सभी वर्ग के व्यक्तियों को टीका लगाने की मांग की। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि जब संक्रमण अमीरी गरीबी देखकर नहीं फैलता तो सरकार का वर्ग के आधार पर टीकाकरण का यह निर्णय पूरी तरह राजनीति से प्रेरित नजर आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्ग की चिंता करते हुए 18 प्लस को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था करें और भेदभाव की राजनीति और वर्ग व्यवस्था के आधार पर छत्तीसगढ़ के लोगों को आपस में बांटना बंद करें।इस दौरान नपा अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के सामने टीका लगवाने आए हितग्राहियों के सुविधा के लिए गर्मी को ध्यान में रखतें हुए कूलर लगवाने और पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ संध्या वर्मा, नायब तहसीलदार वसीम सिद्दकी, स्वास्थ सभापति वंश गोपाल सिन्हा, नगर पालिका से मंजूला मिश्रा, अश्वनी वर्मा, दुष्यंत साहू, पुरषोत्तम चन्द्राकर जितेंद्र जांगड़े भी उपस्थित थे।