20 मई को साहू समाज चलाएंगे प्रत्येक गाँव,वार्ड में टीकाकरण जागरूकता अभियान - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 17, 2021

20 मई को साहू समाज चलाएंगे प्रत्येक गाँव,वार्ड में टीकाकरण जागरूकता अभियान

 धर्मेंद्र साहू मगरलोड 

धमतरी  / मगरलोड :- साहू समाज जिला धमतरी का  निर्णय हुआ है कि 20 मई दिन गुरुवार को सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक धमतरी जिला के प्रत्येक ग्राम में कोरोना गाइड़ लाइन के तहत टोली बनाकर सामाजिक लोग गली मोहल्लों में घर घर जाकर  टीकाकरण करवाने हेतु जागरूकता,अनावश्यक भीड़ से बचने,घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने,बार बार साबुन से हाथ धोते रहने व फिजिकल डिस्टेंश का पालन करने सम्बंधित जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक करेंगे। जिला अध्यक्ष दया राम साहू तहसील अध्यक्ष अवनेंद्र साहू,राधेश्याम साहू,यशवन्त साहू,गोविंद साहू,सहदेव साहू ने सभी जिला,तहसील,परिक्षेत्र व ग्रामीण पदाधिकारियों से अपील की है कि अपने अपने ग्रामो में टीकाकरण जन जागरूकता अभियान को सफल बनाये।