प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण. - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 31, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत मास्क व सेनिटाइजर का किया वितरण.

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली 7 वर्ष  पूर्ण होने पर भाजपा मंडल राजिम के शक्तिकेन्द्र कोपरा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंर्तगत  जरूरत मन्दो को आवश्यक  मास्क सेनिटाइजर आदि का वितरण किया गया एवं अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र

सरकार के सात साल में भारत के प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। देश के हित में कई अहम फैसले लिए गए है। किसानो, गरीबो और मजदुर सहित सभी वर्ग का विकास हुआ। लाकडाउन अवधि में भी संकट के समय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबो की चिंता करते हुए लाखो करोड़ो रूपए का पैकेज दिये। पहली लहर में दिसम्बर तक छ माह निशुल्क राशन दिया गया। वही इस साल भी दो माह गरीबो को निशुल्क राशन दिया गया। वही भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भी सेवा ही संगठन के तहत गरीबो को मदद पहुचाई गई। मोदी सरकार के ऐतिहासिक सात साल पूरा होने पर हमे गर्व है और इस उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन के तहत गरीबो और जरूरतमंदो को मदद करने साथ ही कोरोना से बचने निशुल्क मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर में जा कर केन्द्र सरकार के उपलब्धि को बताया गया।
इस अवसर पर भाजपा राजिम मंडल महामंत्री चन्दन साहू, वरिष्ठ नेता मेघ सिंग साहू, दशरथ यादव,विजय दुबे,नन्दू सिन्हा,खिलेश्वर गोस्वामी, राजू साहू,संजय साहू,बसंत पटेल,लक्ष्मी पटेल, अन्य कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों में शासन के कोविड19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न किये।