(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / धमतरी:- सिहाव टीकाकरण का कार्यक्रम सिहावा विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव के उपस्थिति में प्रारंभ हुआ आज कोरोना का टीका मान. मुख्यमंत्री के निर्णय से सिहावा पहुंचा तो जनता ने कोरोना से राहत की सांस ली और नवयुवक वर्ग में उत्साह देखने को मिला। ज्ञात है कि राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में टीकाकरण का कार्य 1 मई से प्रारंभ
करने का निर्णय लिया गया था। जिसका शुभारंभ सिहावा विधानसभा में 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगो का टीकाकरण सिहावा से किया गया। भूपेश सरकार जो कहती है वो करती है और सबसे पहले टीका समाज के कमजोर वर्ग तपके के लोगों को पहले लगाया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्शिन भेज दिया गया है। सिहावा विधानसभा के समस्तनागरिकों से विधायक ने अनुरोध किया है कि सभी लोग टीकाकरण का लाभ लें और कोरोना को सिहावा विधानसभा से दूर भगाएं । किसी भी प्रकार के अफवाह और आशंका से बचे एवं निश्चिंत होकर अपने एवं परिवार के साथ टीका लगाएं, और सुरक्षित रहे। आज सिहावा में पहला टीका अर्जुन सिंह पिता झुमुक लाल को लगाया गया साथ ही परमेश, महेन्द्र, हेमतला गौतम, सुकन्या गौतम, कुसुम बाई, सावित्री बाई, गोदावरी बाई, भाम बाई का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण के समय डाॅ. डी.आर. ठाकुर, डाॅ. जयकिशन नाग, बी.पी.एम. जितेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग, महेन्द्र धेनु सेवक, पिंकी यदु, आसिफ खान, एवं सिहावा हाॅस्पिटल के समस्त स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित थे।

