(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :-कोपरा अंचल के युवा कवि ग्राम कपसीडीह निवासी विरेन्द्र सिंह ठाकुर को श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान प्राप्त हुआ।यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उदघोषक संघ द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सहभागिता हेतु प्रदान किया गया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजपुत, संयोजक रामेश्वर गुप्ता ,महासचिव धनवंत यादव ने यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदान किया।जिसके लिए उन्होंने संघ का आभार
जताया है। विदित है कि कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर बहुत कम उम्र से ही कला एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देते आ रहे है।जिसके लिए उन्हें देश व प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से सम्मानित किया जा चुका है।उनके इस उपलब्धि के लिए संघ के पदाधिकारियों सहित, मीर अली मीर,मुन्ना लाल देवदास,श्रवण साहू,लोकगायक डिमान सेन,नवेंद राज साहू,वीरेन्द्र साहू, संतोष सोनकर,पुरुषोत्तम तारक,भूपेन्द्र यादव,कुलेश्वर सोनवानी,गोकुल साहू आदि ने बधाई दी।
