राजिम कृषि उपज मंडी खोलने पूर्व विधायक उपाध्याय ने पहल की, मंत्री चौबे ने खोलने का आश्वासन दिया, - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

राजिम कृषि उपज मंडी खोलने पूर्व विधायक उपाध्याय ने पहल की, मंत्री चौबे ने खोलने का आश्वासन दिया,

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद /  जिले के किसान लॉकडाउन के चलते खासे परेशान हैं, सबसे ज्यादा परेशानी  रबी फसल लगाएं किसानों को हो रही है, क्योंकि उपज कहां बेचे, किसानों को समझ में नहीं आ रहा है और धान की फसल की कटाई किसान कर चुके हैं। लगातार मांग करने के बावजूद जिले के राजिम  कृषि उपज मंडी खोलने के आदेश नहीं दिए गए हैं, वर्तमान में मंडी बंद है, जिसके चलते किसानों को उपज बेचने भटकना पड़ रहा है, किसानों की समस्याओं को देखते हुए राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे  से चर्चा कर मांग किया कि  राजिम कृषि उपज मंडी जल्द खोला जाए, मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द निर्णय होगा। पूर्व विधायक ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, इससे किसान आहत है, किसान मंडी खुलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अपने उपज को सही दाम में भेज सकें। इस बार किसानों को दोहरी मार पड़ी है। मंत्री से उन्होंने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान प्रभावित बड़ी संख्या में हुए हैं,मौसम की मार से नुकसान हुए किसानों को राहत राशि देने की मांग की है। क्योंकि सबसे ज्यादा नुकसान इससे राजिम विधानसभा के किसानों को हुआ है। वर्तमान में किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।