(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने ममता बनर्जी के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने घर के सामने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो श्री रामू राम साहू ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के विरुद्ध तख्ती लेकर व भाजपा का झंडा लगाकर दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक 5 मई को धरना-प्रदर्शन किया श्री रामू राम साहू ने कहा की यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी है और पूरे भारत देश के सभी राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया है श्री साहू जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे हिंसात्मक घटनाओं के विरोध में तृणमूल कांग्रेस पार्टी और पूरे घटनाक्रम में चुप बैठे हुए कांग्रेश सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों जिला एवं मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया है श्री रामू राम साहू ने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में टीएमसी एवं ममता बनर्जी ने हार के डर से बौखला गई थी और हिंसा में हो उतारू रही है वही सु शुभेंदु अधिकारी से हार कर ममता बनर्जी बौखलाहट में आ गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर आतंक तथा अत्याचार करवा रही है
