(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस गरियाबंद के जिलाध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी एवं जिला सचिव अभिषेक गोलछा ने कोरोना वैक्सीन को लेकर आम जनता में डर एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों से अपील किया है। उन्होंने लोगो को खुद वैक्सिनेशन करवाने और दुसरो को इसके प्रति जागरूक करने,घरों में रहने, मास्क लगाने,एवं कोरोना लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की है।जिला सचिव अभिषेक गोलछा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत हद तक कारगार है।
वैक्सिनेशन से कोरोना को खत्म करने में हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैक्सीन के साथ ही मास्क पहनने और दो गज दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। इसको अपनाकर हम खुद और दूसरों को भी कोरोना संक्रमित होने से बचा सकते है। जिला अध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी ने कहा कि बीते डेढ़ महीने से कोरोना देशभर में कहर बरपा रहा है। गरियाबंद जिला भी इससे अछूता नही है। जिले के ज्यादातर गांवो तक कोरोना अपने पैर पसार चुका है। संक्रमित मरीजो ओर मौत का आंकड़ा भी डरावना लगने लगा है। उसके बावजूद भी लोग कोरोना के प्रति गंभीर नजर नही आ रहे है। लॉकडाउन के बावजूद भी बिना मास्क लगाए लोग अपने घरों से बाहर घूमते देखे जा रहे है। यही हाल वैक्सिनेशन को लेकर भी है। ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सिनेशन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैली हुई है। जो कि प्रशासन कि समाज के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन भी लगातार प्रयासरत है। मगर उसके बावजूद भी लोगो की लापरवाहियां लगातार सामने आ रही है जो कोरोना को हराने में एक बड़ी बाधा का काम कर रही है। ये समस्या उस समय आ रही है जब शहरो से लेंकर गांवो के अंतिम छोर तक शिक्षित युवाओं की फौज मौजूद है। उसके बावजूद भी ना तो हम कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करवाने में सफल हो पा रहे है और ना वैक्सिनेशन को लेकर फैली अफवाहों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो पा रहे है। 18 से 44 वर्ष के युवा वर्ग ही देश की ताकत है। उनमें बड़ी से बड़ी मुश्किल को परास्त करने की हिम्मत है। अतः युवाओं को खुद आगे आकर वैक्सीनशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही अपने आसपास के परिचितों को वैक्सीन हेतु प्रेरित कर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
