गरियाबंद /फिंगेश्वर :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत फिंगेश्वर के विनायक नगर वार्ड के रानी श्याम कुमारी चौक पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेश एवं भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध भाजपा का झंडा लेकर तथा भूपेश विरोधी तख्ती लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तथा कॉविड नियम का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकिशुन साहू पूर्व मंडल मंत्री किरनेश सोनी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वैभव सोनी युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा पार्षद व सभापति अरुण साहू पार्षद व सभापति श्रीमती हेमा किरण सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस धरना प्रदर्शन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कहा है कि कांग्रेश के टूल किट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती हुई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाया है लेकिन इसकी छवि को धूमिल करने की कांग्रेसी साजिश का हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर जवाब देने को तैयार हैं श्री साहू ने कहा है कि कांग्रेसियों द्वारा विश्व भर में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं भारत देश की छवि को षडयंत्र पूर्वक खराब करने की कोशिश की गई है जिसका हम भाजपा कार्यकर्तागन कांग्रेश एवं उनके सीएम भूपेश बघेल का विरोध करते हैं तथा एक स्वर से बोलते हैं "भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार" । श्री रामू राम साहू आगे कहा है कि हम सब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा देश विरोधी कांग्रेसी दस्तावेज टूल किट के संदर्भ में दिए गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हैं और कांग्रेस के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने के षड्यंत्र का पुरजोर विरोध करते हैं पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी एवं मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि कांग्रेस को अगर हम भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज कराना है तो करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस और उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करते हुए एक स्वर में बोलते हैं की भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार । किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम किशन साहू ने कहा है कि भूपेश बघेल एवं कांग्रेसी षड्यंत्र कारी कुरूप चेहरा उजागर हुआ है यह षड्यंत्र हम भाजपाई नहीं चलने देंगे हर मोर्चे पर कांग्रेस के विरुद्ध लड़ने को तैयार हैं । यह धरना प्रदर्शन प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर किया गया
(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
