गरियाबंद मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

गरियाबंद मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबन्द  / जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया मण्डल अध्यक्ष के अगवाई में सिटी कोतवाली के सामने कुर्सी लगा पांच की सँख्या में  भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन                बजे से पांच बजे तक धरना दिया।  भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई सोमवार को तीन से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप भोंसले , प्रकाश यादव , टिंकू ठाकुर , भीम साहू  शामिल रहे।