(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- कल दिनांक 23 5 दिन रविवार समय 3:00 से 5:00 तक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के नेतृत्व में गिरफ्तारी एवं धरना थाना राजिम मे किया जाना है देश की छवि खराब करने कांग्रेस द्वारा बनाए गए टूल किट मामले उजागर होने और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के विरोध में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को धरना प्रदर्शन के बाद राजिम थाने में गिरफ्तारी देंगे। इसकी जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने बताया कि राजिम पुलिस थाना में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता 23 मई को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक धरनादेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार के तानाशाही , कांग्रेस पार्टी के देशद्रोही चरित्र और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमनसिंह सहित केंद्रीय नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट लिखाये जाने के खिलाफ, मे
