बेमौसम बारिश से किसान हुए परेशान ओले के साथ हुई बारिश - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 10, 2021

बेमौसम बारिश से किसान हुए परेशान ओले के साथ हुई बारिश

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  /कोपरा  :- कल रविवार को बेमौसम बरसात एवं ओला वृष्टि से ग्राम तरीघाट के किसानों का धान का फसल 80 प्रतिशत से अधिक खराब हो गया है ,धान कटाई के लिए पूरी तरह तैयार था लेकिन अ चानक मौसम ने करवट बदला और ओलावृष्टि एवं बारिश से पूरी तरह से खराब हो गया ।किसानों के जीवकोपार्जन के माध्यम धान फसल ओ भी पूरी खराब होने से किसान चितन्त हो गए कि खाद,बीज,दवाई का कर्ज कैसे चुकाएँगे व खरीफ फसल तक अपने परिवार

का पालन पोषण कैसे करेंगे। ग्राम तरीघाट के किसान जिनके फसल पुरी तरह खराब हो चके लोगो ने शासन से खेत मे खराब हुए फसल का जांच करवा कर मुआवजा प्रदान कर की मांग की है।पीड़ित किसान परिवार का जीविका चलाने का एक साधन धान का फसल था,बहुत उदास व चिन्त है कि परिवार का पालन पोषण कैसे होगा।बाहरा खार के कृषक दिलीप

वर्मा,गुलाब वर्मा,लाभराम मतवाले,महादेव ओगरे,जमुना बाई आण्डेय,अमर नागरची,गोस्वामी चतुर्वेदी, राजू मार्ककण्डे,सुरजा ध्रुव,तुलाराम नागरची आदि का फसल का फसल पुरी तरह खराब हो चुका है।