ग्राम पंचायत सरगीगुडा के ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर की जताया आभार - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, May 26, 2021

ग्राम पंचायत सरगीगुडा के ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर की जताया आभार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / देवभोग  :- ग्राम पंचायत सरगीगुडा चचरापारा में विगत 1 सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में लाइट नहीं था जिसके चलते गांव वाले बहुत ही परेशान थे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था साथ ही सभी ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर को को लिखित में

आवेदन दिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया जैसे ही जिला पंचायत को सूचना मिली उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर स्वयं ग्राम पंचायत सरगीगुडा पहुंचकर ट्रांसफार्मर लगवाई जिससे गांव वालों को हो रही समस्याओं से निजात मिली और ग्रामीणों ने उनका धन्यवाद अर्पित किया