नपा अध्यक्ष गफ्फु के प्रयास से नगरपालिका को मिली आक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस की सौगात - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, May 21, 2021

नपा अध्यक्ष गफ्फु के प्रयास से नगरपालिका को मिली आक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस की सौगात

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ 

गरियाबंद  /  नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से नगर पालिका गरियाबंद को आक्सीजनयुक्त एम्बुलेस की सौगात मिली है। यह एम्बुलेस 24 घंटे नगर पालिका वासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन की उपस्थिति मंे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर इसका

शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियो ने एम्बुलेश का निरीक्षण कर उसमें दी गई सुविधाओ की जानकारी भी ली। इस अवसर पर सीएमओ संध्या वर्मा, एल्डरमेन हरमेश चावड़ा, रमेश मेश्राम, इंजी अश्वनी वर्मा, राजस्व निरीक्षक मंजुला मिश्रा भी मौजुद थे।ज्ञात हो कि नगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने और आपातकालीन स्थिति में मरीजो को अस्पताल तक पहुॅचाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने जिला प्रशासन और राज्य शासन से नगर पालिका क्षेत्र के लिए आक्सीजनयुक्त एम्बुलेश की मांग की थी और लगातार के इसके स्वीकृति के लिए वे शासन प्रशासन स्तर पर जुटे हुए थे। जिला प्रशासन ने भी नपा अध्यक्ष की मांग में सहमति प्रदान प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, राज्य शासन से स्वीकृति के बाद एक महिने में अंतराल में ही यह एम्बुलेश नगर पालिका को मिल गई। नई एम्बुलेश के शुभारंभ के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि अब नगर के लोगो को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के लिए भटकना नही पड़ेगा। नगर पालिका के हेल्पलाइन नंबर 9327912662 में सम्पर्क कर आपातालीन स्थिति में एम्बुलेस सेवा का लाभ उठा सकते है। यह एम्बुलेस 24 घंटे नगर पालिका परिषद में उपलब्ध रहेगा। एम्बुलेस मिलने पर उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका और नगरवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया हैं।धर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिला प्रशासन लगातार जिले के स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार और सुधार में ध्यार दे रहा है। हाल में ही तीन शव वाहन की खरीरी, 100 आक्सीजनयुक्त बेड और छ नए वेन्टीनेटर बेड भी बढ़ाए गए है। इसके अलावा आक्सीजन सिलेण्डर भी बढ़े है। अब एक आक्सीजनयुक्त एम्बुलेस की सौगात नगर पालिका को मिली है। हमारा प्रयास है कि जिला में तेजी से संक्रमण की रोकथाम हो और जिला कोरेाना मुक्त हो।