सात लोगों ने जहरीला पानी देकर नील गाय का किया शिकार - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

सात लोगों ने जहरीला पानी देकर नील गाय का किया शिकार

 

धर्मेंद्र साहू मगरलोड

शिकार कर बना रहे थे सब्जी सातों अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार

धमतरी / मगरलोड :- धमतरी जिला के जंगल क्षेत्र में आय दिन कुछ न कुछ वाक्य घटित हो ही रहा है  कभी मांस भक्षी जंगली जानवर द्वारा इंसान व अन्य जानवरो का शिकार कर रहे है तो कभी सीधे साधे जंगली शाकाहारी पत्ते घास खाने वालों जानवरो का शिकार इंसानों द्वारा किया जा रहा है कटते जंगलो के कारण  आज जंगली जानवरों का आनाजान लगा रहता हैगर्मी के मौसम में जंगल मे पानी न मिलने के कारण जंगल के आसपास बसे गांव की तालाब सराव में  जंगली जानवर अक्सर पानी पीने आते रहते हैजसका शिकार कुछ

आपराधिक मिजाज के लोग मौका देख कर जंगली जानवरों का शिकार कर देते है ऐसा ही  कुछ मामला मोहदी वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 56,55 ग्राम कुसुमखुटा से प्रकाश में आया जहाँ एक मादा नील गाय को जहरीला पानी देकर मार डालने की मुखबिरी होते ही मोहदी वन विभाग की टीम घटना स्थल पर दबिस देकर सात लोगो को हिरासत में लिया है।आरोपी  राजू पिता परस ध्रुव उम्र 31 वर्ष,शिव कुमार पिता दीपक कुमार ध्रुव उम्र 28 वर्ष गौतम पिता सुखराम ध्रुव उम्र 35 वर्ष सुखदेव पिता रूपसिंग ध्रुव उम्र 31वर्ष भारत पिता बलदु ध्रुव उम्र 44 वर्ष राजेन्द्र पिता परस राम ध्रुव उम्र 29 वर्षनोहर पिता सुकलाल ध्रुव।आरोपियों के पास से धारदार हथियार एवं कड़ाही में पके हुवे और बोरी में कच्चा मांस बरामद हुआ है।सातो आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी की शिकार कर मांस खाने साक्ष्य मिटाने के जुर्म में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,50,51,52 के तहत गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायालय कुरूद में पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही वनमंडल अधिकारी धमतरी सतोविसा समाजदार उप वनमंडल अधिकारी टी आर वर्मा के आदेश पर प्रभारी परीक्षेत्र अधिकारी उत्तर सिंगपुर पंचराम साहू,मुकुंदराव वाहने स प अ मोहदी ओंकार सिन्हा, वनरक्षक चुरामन लाल पटेल,पारस राम श्रीमाली, द्वारा किया गया