युवा कांग्रेस ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं को याद किया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

युवा कांग्रेस ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं को याद किया

धर्मेंद्र साहू मगरलोड

धमतरी  / मगरलोड :- युवा कांग्रेस ने झीरम घाटी मे शहीद हुवे कांग्रेस नेताओं उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुवे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन कियायूथ कांग्रेस सिहावा विधानसभा शोसल मीडिया संयोजक कमलेश कुमार बंजारे  ने कहा कि 25 मई 2013 कांग्रेस पार्टी के नेताओं के ऊपर हुवे नक्सली हमले में हमने अपने कई नेताओं को खोया है जिनकी कुर्बानी एवं बलिदान के प्रति पूरा कांग्रेस परिवार सदैव ऋणी रहेगा उन्होंने साथ ही कहा कि त्याग,तपस्या और बलिदान कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही पहचान रही है इस क्रम में हम आज झीरम घाटी मे शहीद हुवे अपने नेताओं को दीप जलाकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कियेइस कार्यक्रम पार्षद एवं विधानसभा संयोजक कमलेश कुमार बंजारे,नगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी,जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिश साहू,विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द धनन्जय ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू,तोरण लाल सिंहा, गणेश्वर साहू,गुलशन बंजारे,आदि उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 नियमो को पालन करते हुवे मनाया गया ।