(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद / 18 जून 2021 / जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद द्वारा आशा एवं स्माईल योजना के तहत स्वरोजगार हेतु 05 लाख रूपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिले में कोरोना वायरस से दिवंगत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के आश्रितों से स्वरोजगार हेतु 25 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित की गयी है। योजना अंतर्गत आवश्यकता आधारित स्वरोजगार गतिविधि शुरू करने हेतु आवेदक को 5 लाख रूपये की सीमा प्रति यूनिट तक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इस ऋण में परियोजना लागत का 20 प्रतिशत कैपिटल क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी भी दी जायेगी। कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार योजना से लाभान्वित होने आवेदक की पात्रता निम्नानुसार है - जिस व्यक्ति की कोविड-19 से मृत्यु हुई वह परिवार का कमाने वाला व्यक्ति था। मृतक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिये अर्थात रोटी कमाने वाले की मृत्यु हुई हो। रोटी कमाने वाला से आशय जिसकी आय कुल घरेलु आय में सबसे अधिक अनुपात में योगदान करती है। अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग समुदाय के सदस्य। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख तक होनी चाहिये। कोविड-19 द्वारा रोटी कमाने वाले की मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेज। आवेदक जिले का मूल निवासी हो। उक्त योजना से लाभ लेने के इच्छुक आवेदक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 37 में स्थित कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में संपर्क कर सकते है।
Friday, June 18, 2021
Home
Unlabelled
आशा एवं स्माईल योजना के तहत व्यवसाय हेतु 05 लाख रूपये तक ऋण सुविधा 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
आशा एवं स्माईल योजना के तहत व्यवसाय हेतु 05 लाख रूपये तक ऋण सुविधा 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

