(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद /15 जून 2021/ जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज सोसायटी गरियाबंद में कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए ट्रेनिंग पार्टनर के चयन हेतु आमंत्रित रूचि की अभिव्यक्ति के संबंध में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 28 जून 2021 कर दी गई है। आवेदकों से 28 जून 2021 की सायं 5 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन आमंत्रित की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह संचालक डीपीएलसीएस जिला पंचायत गरियाबंद श्री संदीप अग्रवाल ने मिली जानकारी अनुसार विज्ञापन की नियमावली एवं शर्ते व प्रारूप यथावत रहेगी, जो आवेदक/संस्था पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट गरियाबंद डाॅट जीओवी डाॅट इन या कार्यालय जिला पंचायत के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
Tuesday, June 15, 2021
Home
Unlabelled
कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए रूचि की अभिव्यक्ति के संबंध में 28 जून तक आवेदन आमंत्रित
कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए रूचि की अभिव्यक्ति के संबंध में 28 जून तक आवेदन आमंत्रित
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
