नेशनल हाईवे में ज़बर्दस्त सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर इको टकराई पेड़ से घटना मे पांच की मौत, सात घायल - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, June 13, 2021

नेशनल हाईवे में ज़बर्दस्त सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर इको टकराई पेड़ से घटना मे पांच की मौत, सात घायल

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद   / शनिवार देर रात 09:00 बजे रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे में ग्राम कोपरा के पास हुए एक जबरदस्त सड़क हादसे में ग्राम मालगांव के पांच महिलाओ की दर्दनाक मौत हो गई, इसके अलावा 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की स्थिति अति गम्भीर बताई जा रही हैं। सभी घायलों को राजिम मे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। बताया गया कि सभी लोग अभनपुर के पास स्थित ग्राम तर्रा में एक शोक कार्यक्रम के लिए गए थे, वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद से ग्राम मालगांव में शोक की लहर हैं। इधर घटना को लेकर पता चला है कि वाहन चालक नशे में था और वापसी के दौरान ग्राम कोपरा से एक किमी पहले इको नर्सरी के पास चालक को जपकी आई और कार अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए एक पेड़ मे जा टकराई। पेड़ से टकराते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत थी की वाहन में सवार एक 12 साल बच्ची संजना घटना के दौरान गाड़ी से बाहर जा गिरी और उसने ही राहगीरों को रोककर घटना की जानकारी देते हुए मदद मांगी। इस दौरान रायपुर से गरियाबंद की ओर आ रहे गरियाबंद के दिनेश मयाणी और चिंटू टांक सबसे पहले घटना स्थल रुके, इसके साथ ही दो बाइक सवार भी घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रुके। युवको ने कार की जैक के राड से कांच तोड़ा और चार घायल महिलाओ को बाहर निकाला, इसके साथ ही घटना की सूचना एम्बुलेंस और राजिम व पाण्डुका पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बच्ची काफी सहमी हुई सड़क पर खाड़ी होकर मदद की आवाज लगा रही थी, जब रुके तब सड़क से दूर अंदर की ओर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी दिखी। जिसके बाद तत्काल मदद के लिये आगे बढ़े। बताया जाता है कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार अधिकांश लोग करीब एक घण्टे तक गाड़ी में ही फसे रहे, अन्य वाहन की मदद से रस्सी से खींच कर एक साइड का दरवाजा तोड़ा गया और फिर बाकी घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी रुककर मदद के लिए आगे आए। मदद के लिए सबसे पहले सामने आए दिनेश को संजना ने बताया कि वे सभी लोग मालगांव के रहने वाले है जिसके बाद उन्होंने ग्राम मालगांव में घटना की सूचना दी और संजना की बात अपने मोबाइल से उनके परिजनों से कराई।

बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में संजना के मां की भी मौत हो गई, इसके अलावा अन्य मृतक भी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं। लेकिन संजना ने हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए राहगीरों को रोका और बाकी लोगों की जान बचाई। 

इस संबंध मे पाण्डुका थाना प्रभारी बसंत बघेल और राजिम थाना प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि घटना में पांच लोगों को मौत हुई, मृतकों को राजिम मर्च्युरी रखा गया है, रविवार को पोस्ट मार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए गए। वही घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। उन्होंने बताया कि  पाण्डुका थाने में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की विवेचना की जारी रही हैं l इनकी हुई मौत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में जगोली निषाद पति दिलीप निषाद 40 वर्ष, दुखिया पति खोरबाहरा निषाद 65 वर्ष, दुकाला बाई पति गैंदलाल निषाद 65 वर्ष, केजबाई पति कवलीराम निषाद 65 वर्ष, परवत बाई पति नारायण निषाद 55 वर्ष शामिल हैं।घायलों में ठाकुर राम निषाद पिता जगत राम निषाद 30 वर्ष, अंकित निषाद पिता कुलेश्वर निषाद 15 वर्ष, श्रीमती दुलारी बाई पति लखनलाल निषाद 65 वर्ष, श्रीमती देवकी निषाद पति कोदूराम निषाद 60 वर्ष, श्रीमती फूल बाई पति नारायण निषाद 60 वर्ष, कुमारी संजना पिता दिलीप निषाद 13 वर्ष शामिल है।