पूर्व माध्यमिक ,प्राथमिक शाला के समस्त प्रधान पाठको एवं शिक्षको का बैठक सह कार्यशाला प्रशिक्षण आयोजित , संकुल प्राचार्य ने लिया बैठक - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, June 20, 2021

पूर्व माध्यमिक ,प्राथमिक शाला के समस्त प्रधान पाठको एवं शिक्षको का बैठक सह कार्यशाला प्रशिक्षण आयोजित , संकुल प्राचार्य ने लिया बैठक

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- संकुल केंद्र लोहरसी के पुर्नगठन पश्चात नवनियुक्त संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा एवं संकुल स्रोत केंद्र  प्रभारी प्राचार्य के एल कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी ने विद्यालय के सभागार में 19जून को पूर्व माध्यमिक ,प्राथमिक शाला के समस्त प्रधान पाठको एवं शिक्षको  का बैठक सह कार्यशाला  प्रशिक्षण आयोजित कर नवीन शिक्षा सत्र 2021-2022 के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया। प्राचार्य के एल कंवर ने 6-14 आयु वर्ग के बच्चों का सर्वेक्षण के पंजी संधारित करने,दिव्यांग बच्चों की सर्वे,,टेलीग्राम ग्रुप में समस्त शिक्षको को

अनिवार्य रूप से जुड़ने,शाला त्यागी बच्चों जानकारी एकत्र कर प्रविष्टि करने,यू डाइस डाटा इंट्री कार्य समय पर पूर्ण करने,समस्त शिक्षको की अनिवार्यता उपस्थिति सुनिश्चित करने,विद्यालय स्तर पर पी एल सी का गठन,कक्षा1 से 12 वी तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर पूरा करने,आमाराइट प्रायोजना कार्य का सतत अवलोकन, निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक का वितरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा,एफ एल एन, शाला विकास समिति  का 15 जुलाई तक पुनर्गठन करने,जाति, निवास प्रमाण पत्र समय सीमा मे बनवाने,यूथ क्लब मद से वृहद वृक्षारोपण करने राज्य छात्रवृत्ति का उचित कार्यान्वयन ,परीक्षा फल पंजी
संधारित कर टी सी जारी करने,सभी शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन का अनिवार्यता टीका करण करवाने, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा कक्षा 2 से 8वी तक के लिये  30 दिवसीय ब्रीज कोर्स के प्रशिक्षण सभी शिक्षकों को ऑनलाइन लेने,कोरोना काल जिससे माता पिता का निधन हो चुके अनाथ बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना ,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला लेने,21 जून को विश्व योगदिवस का आयोजन वर्चुअल रूप करने सहित लगभग 25 बिंदुओं पर सारगर्भित जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल के वरिष्ठ शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने किया।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य के एल कंवर,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा, प्रधान पाठकगण सी एल घोघरे ,के आर सिन्हा,सी बी साहू,अमृत लाल साहू,सन्तराम निर्मलकर,धुन्नालाल देवदास,सालिक राम साहू,रोशनलाल साहू,रूपसिंह ध्रुव,रूपसिंह दीवान,लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद,हीरासिंह यादव,जगदीश डहरिया, तातुराम साहू,मनोज पटेल,धनमत नेताम,सरिता गायकवाड़,भागीरथी डहरिया, संदीप शिर्के,लक्ष्मी कांत तिवारी,जयकुमार नागवंशी,देवेन्द्र साहू,दीनू राम निषाद,जितेंद्र पारधी,वीणा ध्रुव,आभा गन्धर्व, पेमिन साहू सहित संकुल आश्रित शाला के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा पूर्व माध्यमिक शाला लोहरसी के शिक्षक अश्वनी साहू ने किया।