(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /राजिम :- योग का इतिहास करीब हजारों साल पुराना है, हालांकि, योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस साल सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसका थीम है, ‘बी विद योग, बी, एट होम’ होगी यानी ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ है। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग
दिवस का स्वस्थ जीवन पाने में बहुत अहम योगदान है। बता दें कि जीवन में पॉजिटिविटी, एनर्जी और बेटर हेल्थ के लिए योग बेहद जरूरी है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केअवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू , राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा , शरदपारकर , पूरन यादव , भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा आज योग दिवस के अवसर पर मेला महोत्सव पार्किंग स्थल पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


