धर्मेंद्र साहू मगरलोड
धमतरी / रायपुर :- साहू समाज में अपनी वचनबद्धता, कर्मठता एवं जागरूकता के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी के गोविंद साहू मेघावाले को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री साहू आगे भी समाज के प्रति जागरूक रहकर ना सिर्फ कार्य करेंगे अपितु भावी योजनाओं व सामाजिक क्रियाकलापों को कार्य रूप में परिणित करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।ज्ञात हो कि गोविंद साहू मेघावाले के सामाजिक सौहार्द्रता, समरसता एवं सामाजिक नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए साहू समाज के प्रदेश नेतृत्व एवं समाज के बुद्धिजीवियों से विचार पश्चात वर्तमान स्थिति को अध्ययन करते हुए इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी इस नियुक्ति पर श्री साहू को समाजजनों व मित्रों ने बधाई दी है।
