शादी के बाद नवदंपत्ति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का आठवां वचन - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, June 27, 2021

शादी के बाद नवदंपत्ति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का आठवां वचन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  / राजिम :- यूं तो हिन्दू रीति रिवाज अनुसार विवाह में सात वचन लिए जाते हैं और दंपत्ति उन सात वचनों को पूरा करने आजीवन संकल्पवान रहते हैं लेकिन मौजूदा हालात व भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है इसलिए आजकल विभिन्न संस्थाएं और चैरिटी वृक्षारोपण पर विशेष महत्व दे रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम-मुड़तराई (कोपरा) के समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भी नवीन पहल प्रारंभ किया है। विवाहोपरांत नवदंपत्ति से वृक्षारोपण कराकर उनकी सुरक्षा के संकल्प के साथ

नवदंपत्ति आठवां वचन पर्यावरण संरक्षण का लिये हैं। ग्राम मुड़तराई के गिरधारी साहू का विवाह कपालफोड़ी (मगरलोड) निवासी गोपेश्वरी साहू के साथ संपन्न हुआ तब पहल नवयुवक मंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें अशोक प्रजाति का पौधा भेंटकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की और नवदंपति ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ की। संस्था के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने बताया कि कोरोना काल से उपजे हालात से हम सबको प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिदगी से प्यार है तो सिर्फ पौधे न लगाइए बल्कि उन्हें संरक्षित भी कीजिए,अपने नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत को अविस्मरणीय बनाने के लिए ऐसे छोटे छोटे प्रयास ही हमें हमारे संकल्पों की याद दिलाते हैं। इस दौरान पहल नवयुवक मंडल के सचिव पुरंदर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर धनेश विश्वकर्मा, सालिक राम साहू,पिंटू वर्मा,लेखराम साहू आदि उपस्थित रहे।